Latest

समाज के प्रबुद्ध एवं सक्षम लोगों को जोड़कर चलेगा मोबाइल बैंक अभियान

(अनुराग शुक्ला) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स एंड यूथ वेलफेयर मोबाइल हेतु चयनित छात्र छात्राओं को प्राथमिक विद्यालय पुराना मंफोर्डगंज में वितरित किया गया संस्था का उद्देश्य है कि इस कोरोना काल के दौरान जब ऑनलाइन शिक्षा ही एकमात्र विकल्प है।

समाज के प्रबुद्ध एवं सक्षम लोगों को जोड़कर चलेगा मोबाइल बैंक अभियान

जरूरतमंद और मेधावी बच्चों के पास एंड्रॉयड फोन के अभाव में शिक्षा से वंचित हो रहे हैं तो समाज के प्रभावशाली वर्ग जोकि अपना पुराना मोबाइल या आर्थिक सहयोग से इस अभियान को आगे बढ़ा सके उन लोगों को बढ़-चढ़कर इस अभियान से जुड़ना चाहिए आज प्रयागराज के बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, जी डी सी परियोजना विनोद मिश्र, यादवेंद्र यादव जी, विद्यालय प्रधानाध्यापिका सीमा श्रीवास्तव शिक्षामित्र रीना की उपस्थिति में संस्था के अध्यक्ष विजय कुमार द्विवेदी ने अंश,अनुराग, राज यादव, कासिम खान,अंकित शुक्ला को मोबाइल प्रदान किया गया बीएसए प्रवीण तिवारी ने इस अभियान को सराहा और कहा कि समाज के सक्षम और प्रबुद्ध वर्ग को इस अभियान से जुड़कर वंचित और मेधावी बच्चों की मदद करनी चाहिए अधिवक्ता एवं संगठन के अध्यक्ष विजय द्विवेदी ने कहा कि समाज के जागरूक नागरिकों सक्षम लोगों को इस अभियान से जोड़कर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे और शिक्षा की इस ज्योति को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे। आज इस अभियान के सहयोगी सुशील पाण्डेय एवं आनंद श्रीवास्तव ने इस अभियान से जुड़कर मोबाइल बैंक को मोबाइल प्रदान किया। आज इस अभियान में आलोक दुबे निकेत शुक्ला अनिल पाण्डेय रजत मिश्रा शिवम मिश्रा आदि शामिल रहे इस अभियान से जुड़कर यदि कोई सहायता करना चाहता है तो मोबाइल नंबर 8512883555 पर आलोक दुबे जी से संपर्क कर शिक्षा के इस सतत चलने वाले अभियान से जुड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button