Latest

प्रदेश अराजकता के भंवरजाल मे, पंचायत चुनाव मे खुली गुंडई-रेवती

ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष चुनाव में विरोधी को नामांकन तक नहीं करने दिया

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने पंचायत अध्यक्ष चुनाव व ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपने 50साल के राजनैतिक जीवन में मैंने इतनी अराजकता व खुली गुंडई नहीं देखी है जो आज उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार मे देखने को मिला है उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जनता के मुहं पर ताला लगाकर और विरोधियों को डराकर तानाशाही शासन चला रही हैं विरोध मे बोलने वाले पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है और विरोधियों के मकानों को जमींदोज कर रही हैं योगी सरकार यह दमनकारी नीति ज्यादा दिन तक चलने वाली नहीं है। सांसद ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अधिकार है चुनाव लड़ने का और अपने स्वतंत्र मताधिकार का लेकिन योगी सरकार मे सभी हदें पार करते हुए पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों को नामांकन पत्र लेने से लेकर जमा करने तक पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में पुरुषों के साथ ही साथ महिलाओं के साथ भी जोर जबरजस्ती किया महिलाओं के कपड़ों तक नोचा यह लोकतंत्र के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है भाजपा ने आजादी के पहले की स्थिति बना दिया जाता जिसकी लाठी उसी की भैंस ।
सांसद ने पुलिस प्रशासन को अगाह किया कि वो किसी के इशारे पर काम ना करें उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा की शपथ ली है तो ईमानदारी से लोकतंत्र की चुनावीय प्रक्रिया को सम्पन्न करायें एक पक्षीय ना हो।
पूर्व सपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र खतरे में हैं देश तानाशाही की ओर जा रहा है इसलिए जनता अपने को सिर्फ 5किलो अनाज और 500रूपए मे ही संतुष्ट ना हो क्योंकि यह गरीबों किसानों को काहिल बनाने की चाल हैं आपकी शिक्षा छीनी जा रही हैं रोजगार धंधे छीने जा रहे हैं आपको अपाहिज और आश्रित बना दिया जा रहा है ताकि आप भगवान भरोसे रहों और गलत नीतियों का विरोध ना करो।

Related Articles

Back to top button