FEATURED

निष्पक्ष मतदान एवं मतगणना की वी डी ओ ग्राफी के लिए न्यायालय ने दिया आदेश

सपा प्रत्याशी मालती यादव की याचिका पर सुनवाई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतदान एवं मतगणना की सम्पूर्ण कार्यवाही को वी डी ओ कैमरे में कैद करने का आदेश आज माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज द्वारा दिया गया है l सपा प्रत्याशी श्रीमती मालती यादव की ओर से की गई याचिका में जस्टिस मनोज मिश्रा एवं जस्टिस दिनेश पाठक की खंड पीठ ने यह आदेश राज्य चुनाव आयोग(पंचायत) एवं निर्वाचन अधिकारी /जिला मजिस्ट्रेट प्रयागराज को अध्यक्ष, जिला पंचायत प्रयागराज के पद पर दिनांक 3 जुलाई 2021 को होने वाले मतदान एवं मतगणना की वी डी ओ ग्राफी करने का आदेश श्रीमती मालती यादव की याचिका पर दिया  l उच्च न्यायालय में अधिवक्ता श्री एन. के. पाण्डेय, अनिल कुमार यादव एवं मो जैद ने मामले में मालती यादव का पक्ष रखा l जिस पर उक्त आदेश पारित किया गया है l याचिका संख्या 14257 /2021 (श्रीमती मालती यादव बनाम राज्य सरकार एवं अन्य) में मा. उच्च न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया है l साथ में यह भी उल्लिखित है कि मतगणना के दौरान प्रत्याशी के साथ सदस्य गण भी उपस्थित रहेंगे l जो कि चुनाव की नियमावली के नियम 25 में प्राविधान है l
मा उच्च न्यायालय प्रयागराज के इस आदेश का स्वागत करते हुए सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव सहित पार्टी के नेताओं ने कहा है कि निष्पक्ष चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की रीढ़ है l याचिकाकर्ता श्रीमती मालती यादव ने अपेक्षा की है कि निर्वाचन आयोग एवं जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराएंगे l
 
 

Related Articles

Back to top button