सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया रानी रेवती के बच्चों ने

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज में सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के जन्मदिन शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यालय प्रांगण में शिक्षक दिवस एवं सम्मान समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य संपन्न हुआ l जिसका संयोजन विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया था जिसमें कार्यक्रम प्रारंभ होने के पहले कुछ चुने हुए छात्र-छात्राओं को यह जिम्मेदारी दी गई थी कि आज की कक्षा का संचालन वह करेंगे जिसका उन्होंने बखूबी पालन किया और अपने सहपाठियों को कक्षा कक्ष में शिक्षण कार्य संपादित किया l प्राइमरी के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह था उन्होंने बहुत सुंदर सुंदर बैज लगाकर अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की तत्पश्चात दूसरे चरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ l
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ बीoकेo सिंह की धर्मपत्नी प्रोफेसर डॉक्टर स्मृति सिंह एवं अध्यक्षता शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलवे बोर्ड एवं श्रम मंत्रालय के सदस्य अरुण अग्रवाल रहे तथा उन्होंने अपनी ओर से एवं एकता संस्था ने भी समस्त शिक्षकों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया l



