Latest
पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग-विजय श्याम तिवारी

प्रायगराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय श्याम तिवारी ने मांग की है कि सरकार कर्मचारियों को 2004 से पहले मिलने वाली पेंशन को बहाल करे। कर्मचारियों को नई पेंशन स्वीकार नहीं होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष ने यह भी मांग की है कि मृतक आश्रितों की नियुक्ति नियमित अधिष्ठान में होनी चाहिए जो कि आज तक कोई भी सरकार नहीं कर पाई है।


