मेजा पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों मे हड़कम्प

(अनुराग शुक्ला/अभिषेक मिश्रा)मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित के मार्गदर्शन में यमुनापार में अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मेजा इंस्पेक्टर अरुण कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में की गई।
15000 का इनामिया अवैध शराब माफिया वीरेंद्र उर्फ जज्जे शुक्ला को मेजा पुलिस ने किया गिरफ्तार
बड़ी कार्रवाई,इंस्पेक्टर मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी की गठित टीम चौकी प्रभारी जेवनिया आशुतोष दीक्षित,चौकी प्रभारी मेजारोड पंकज कुमार त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कोहड़ार विनोद कुमार सिंह, उप निरीक्षक दिनेश कुमार यादव की टीम ने ₹15000 का इनामिया अवैध शराब माफिया वीरेंद्र उर्फ जज्जे शुक्ला पुत्र स्व रामजीयावन शुक्ला निवासी परानीपुर थाना मेजा को मुखबिरी की सटीक सूचना पर रविवार को ऊंचडीह कुलदीप सिंह के भट्टे के सामने से गिरफ्तार करने में मेजा पुलिस को सफलता मिली,व अवैध शराब माफिया वीरेंद्र उर्फ़ जज्जे शुक्ला की टीम के एक सदस्य पवन सोनकर पुत्र राजेश सोनकर निवासी पकरी सेवार थाना मेजा को भी गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी,उल्लेखनीय है कि शराब माफिया जज्जे शुक्ला गैंगेस्टर का टॉप टेन अपराधी है, इसकी तलाश मेजा पुलिस को कई महीनों से थी,हालाकी की अवैध शराब माफिया वीरेंद्र उर्फ़ जज्जे शुक्ला पुलिस के चंगुल में नहीं फस रहा था,हालांकि जेवनिया चौकी प्रभारी आशुतोष दीक्षित ने कई महीनों से लगातार मुखबिर की सूचना पर दबिश दे रहे थे ।
हालांकि सफलता नहीं मिल पा रही थी,मामले में मीडिया को जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया की डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर क्षेत्र में लगातार अवैध जहरीली शराब बनाने वाले तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए टीम गठित की गई।
व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है,इंस्पेक्टर मेजा अरुण कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वाले माफियाओं के लिए कोई जगह नहीं है ।
लगातार इन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि आम जनमानस की जिंदगी बचाई जा सके वहीं अन्य जनपद में अवैध जहरीली शराब की घटनाएं सामने आ रही हैं जिसको देखते हुए थाना क्षेत्र में पता लगाया जा रहा है किस जगह पर है।
जहरीली शराब बनती है उन माफियाओं पर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। इस गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी जेवनिया आशुतोष दीक्षित का विशेष योगदान रहा।




