उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्त्व में मेजा विधानसभा के समहन से निकली जनसंवाद यात्रा

ग्रामीणों ने अभूतपूर्व स्वागत किया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। काले कानून निरस्त करो,किसान एकता जिंदाबाद, प्रियंका गांधी राहुल गांधी जिंदाबाद, किसान कांग्रेस जिंदाबाद,किसानों के सम्मान में कांग्रेस मैदान में के नारे लगाते हुए लोगो ने समहन से कठौली तक की यात्रा तय की
उक्त अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि यमुनापार के ग्रामीण इलाके विशेषकर मेजा विधानसभा के तहत कोविड-19 प्रबंधन का कार्य बहुत ही लचर अवस्था में है । जल्द से जल्द महामारी के बाद उत्पन्न हुई परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों के खाते में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर करना चाहिए। तभी लोगों का जन जीवन पटरी पर लाया जा सकेगा। जितेंद्र राय व अरुण चौरसिया ने कहा कि डीजल और पेट्रोल मंहगा होने से किसान सीधे प्रभावित हो रहे है,सरकार को पेट्रो पदार्थो के दाम कम करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने चाहिए यात्रा में लोगो कोमास्क सेनेटाइजर वितरित किये गए,साथ ही लोगो को वैक्सीनेशन के फायदों के बारे में भी बताया गया। उक्त अवसर पर9 जून 2021 को “किसान संवाद यात्रा” की शुरुआत प्रयागराज यमुना पार के मेजा विधानसभा के समहन गांव से शुरु हुई। ग्रामीण भाईयों ने इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीण जनों ने इस यात्रा में जोश के साथ सम्मिलित हुए। किसान एकता जिंदाबाद, प्रियंका राहुल जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जनसंपर्क की। उसके बाद यात्रा कठोली ग्रामसभा पहुंची। उक्त अवसर पर
किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी जी ने कहा कि यमुनापार के ग्रामीण इलाके विशेषकर मेजा विधानसभा के तहत कोविड-19 का कार्य बहुत ही लचर अवस्था में है । अतः सरकार को अवगत कराना है कि जल्द से जल्द महामारी के बाद उत्पन्न हुई परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों के खाते में डायरेक्ट कैश ट्रांसफर करना चाहिए। तभी लोगों का जन जीवन पटरी पर लाया जा सकेगा। उक्त अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी एवं पूर्व पीसीसी अरुण चौरसिया जी ने वर्तमान में केंद्र की संवेदनहीन व्यवस्था के संबंध में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज आज देश के अन्नदाता को छ महीने से ज्यादा अनशन करते हो गया लेकिन गूंगी बहरी केंद्र की सरकार किसानों के प्रति अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए पूंजी पतियों के प्रभाव में आकर किसानों को आत्महत्या करने को मजबूर कर रही है ।
जिला किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राय ने जनसंवाद यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस इस यात्रा का उद्देश्य कृषि बिल के विरोध में बैठे किसान आंदोलनों को मजबूत करना तथा किसानों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना है । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस जितेंद्र कुमार राय, पूर्व पीसीसी एवं वरीष्ठ कांग्रेसी अरुण चौरसिया, वर्तमान ग्राम प्रधान समहन संतोष कुमार पटेल , वर्तमान बीडीसी प्रथम शैलेंद्र नाथ मिश्र, अवनीश उपाध्याय, मुंशी लाल पटेल, राम बली पटेल, गुडडु पांडेय ,दुर्गेश तिवारी, धीरज शर्मा राम बिहारी पटेल आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

