Pryagraj Devlopment: प्रयागराज के विस्तारित क्षेत्रो के विकास हेतु विकास का रोड मैप किया तैयार
Pryagraj Devlopment: योगी सरकार 200 करोड़ की लागत से बिछायेगी सड़कों का जाल 20 हजार स्मार्ट स्ट्रीट लाइट्स से जगमग होंगे नए वार्ड

Pryagraj Devlopment: प्रयागराज के विस्तारित क्षेत्रो के विकास हेतु विकास का रोड मैप किया तैयार प्रयागराज शहर का भौगोलिक विस्तार होने के बाद यहां सड़क, बिजली, पानी और साफ़ सफाई जैसी बुनियादी सेवाओं का विस्तार एक मूलभूत आवश्यकता है। योगी सरकार ने नगर निगम में शामिल किये गए इन विस्तारित क्षेत्रो के विकास का रोड मैप तैयार कर लिया है।
चुनावी आचार संहिता हटते ही इसकी शुरुआत हो जायेगी। प्रयागराज में नगर सीमा विस्तार के बाद शहर में वार्डों की संख्या 80 से बढ़कर 100 हो गई है। नगर क्षेत्र में शामिल हुई 207 गाँव 4 लाख से अधिक आबादी के इलाके के मार्गों में अब सड़कों का निर्माण पहली आवश्यकता होगी। नगर निगम की सीमा में शामिल हुए नए विस्तारित क्षेत्रो का विकास शहर की नयी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद शुरू जाएगा। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सतीश कुमार के मुताबिक़ नगर निगम विस्तारित क्षेत्रों में सड़क और नाली 200 करोड़ रुपये से बनवाएगा। 300 किलोमीटर में सड़क बनेंगी। सीवर लाइन और सफाई के लिए अतिरिक्त बजट होगा।
प्रयागराज शहर का भौगोलिक विस्तार होने के बाद यहां बिजली पानी जैसी बुनियादी सेवाओं का विस्तार एक मूलभूत आवश्यकता थी । शहरी सीमा का हिस्सा बने जिले के 207 गांव में विकास की रोशनी का तेजी से विस्तार होगा। नगर आयुक्त चन्द्र मोहन गर्ग बताते हैं कि नगर क्षेत्र में शामिल हुई इन ग्राम सभाओं की 4,28,206 की आबादी अब नगर निगम का हिस्सा बन चुकी है। नगर निगम विस्तारित क्षेत्रों की सडको और गलियों में जगमग करने के लिए 20 हजार से अधिक एलईडी लाइट्स लगाईं जायेंगी। निगम ने इसके लिए पहले फेज में 15 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिए बिजली विभाग से मिला 81 करोड़ का बजट
शहरी सीमा में शामिल हुई इस आबादी में बिजली विभाग की तरफ से 24 घंटे विद्युत आपूर्ति जारी रखने के लिए 81 करोड़ का बजट माँगा गया है। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गंगवार के मुताबिक विभाग ने सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों में कुल 81 करोड़ रूपए से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधारने का प्रस्ताव ऊर्जा निगम को भेजा गया था। इसके पहले चरण में 50 फीसदी बजट का आबंटन हो जाने से इसका कार्य शुरू हो चुका है। इसमें इन क्षेत्रों में 33,000 केवी की 12 किलोमीटर की नई लाइन बिछाना, 11000 केवी की 21.5 किलोमीटर की नई लाइन ओवरहेड लाइन डालना, 11000 केवी की 6 किलोमीटर की अंडर ग्राउंड लाइन बिछाना और 45 किलोमीटर की नई एलटी लाइन डालना शामिल है।
पहले फेज में हर वार्ड को मिलेगा 25 से 30 लाख रुपए का बजट
निकाय चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद चुनावी आचार संहिता समाप्त होते ही नगर क्षेत्र में विकास की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। नगर निगम के नगर आयुक्त चन्द्र मोहन गर्ग के मुताबिक़ निकाय चुनाव के बाद नगर सीमा क्षेत्रो में विकास की प्रक्रिया गति पकड़ेगी। इसके तहत नए शामिल 20 वार्डों में हर वार्ड को पहले फेज में 25 से 30 लाख रुपए का बजट जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर के पुराने अस्सी वार्डो में हर वार्ड को 20 लाख का बजट आबंटित होगा।




