LatestLatestइलाहाबाद समाचारगंगा तट सेमेला समाचार

प्रयाग व्यापार मण्डल का 66वाँ होली मिलन समारोह का कार्यक्रम न कराने का निर्णय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने बताया की नगर का सबसे प्राचीन होली मिलन समारोह प्रत्येक वर्ष चौक स्थित ऐतिहासिक नीम के पेड़ के नीचे लगातार 65 वर्षो से होता रहा हैं किंतु पिछलें वर्ष कोरोना के कारण नगर के अनेक व्यापारियों को हमलोग ने अपने बीच खोया है इसलिए इस बार प्रयाग व्यापार मंडल ने होली मिलन के इस कार्यक्रम को न करने का निर्णय लिया है।

महामंत्री सोहैल अहमद ने कहा की जिन व्यापारियों को हमने खोया हैं वो भी हमारे परिवार का हिस्सा थे और ऐसी स्तिथि में जब उनके परिवार के लोग होली नही माना रहे तो हमारा भी कार्यक्रम करना उचित नहीं है।हमारे जो साथी कोरोना में हमारे बीच नहीं रहे यह उनके लिए यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।

Related Articles

Back to top button