पालघर घटना के विरोध में VHP ने दीपक जलाकर दी दिवंगत संतों को श्रद्धांजलि
प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद द्वारा पालघर महाराष्ट्र में पूज्य संतों की हत्या पर आज सायं प्रांत कार्यालय केसर भवन एवं मिलन केंद्रों पर सभी पदाधिकारी अपने घरों पर श्रद्धांजलि के लिए 2 मिनट का मौन रखकर दीपक जलाए और उनकी आत्मा की शांति एवं दोषियों दोषियों को दंड के लिए प्रार्थना की ।

विहिप प्रांत कार्यालय पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार के उपस्थिति में समाजिक दूरी को ध्यान में रखकर श्रद्धांजलि दी गई और विहिप ऐसी घटनाओं की निंदा करता है, बुलंदशहर की घटना निंदनीय है ।
ऐसा कृत्य करने वालों को कठोर दंड मिले प्रयागराज में सभी कार्यकर्ताओं ने घरों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम किये प्रांत उपाध्यक्ष विमल प्रकाश, आर.एम गोयल, अजय गुप्ता, सुनील सिंह, अमित पाठक, गौरव जायसवाल, सुरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अभिमन्यु शाही, धीरेंद्र कुशवाहा आदि ने कार्यक्रम किये।



