Latest

प्रयागराज में शर्मसार करने वाली घटना; तीन नाबालिगों ने पांच वर्षीय मासूम से किया दुष्कर्म

प्रयागराज। सिविल लाइंस में माता-पिता संग झुग्गी में रहने वाली पांच साल की मासूम से दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि घटना में तीन नाबालिग शामिल थे जिन्हें थाने लाया गया। पुलिस का कहना है कि तीनों को किशोर न्याय बोर्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

सिविल लाइंस में झुग्गी में रहने वाला एक व्यक्ति ई रिक्शा चलाता है। परिवार में पत्नी के अलावा पांच साल की बेटी है। रविवार रात वह ई रिक्शा लेकर कहीं निकला था। उधर पत्नी किसी काम में व्यस्त थी। थोड़ी देर बाद झुग्गी में बेटी को न पाकर उसके होश उड़ गए। वह खोजबीन करते हुए झुग्गी से कुछ दूर पर सुनसान जगह पर पहुंची तो वहां बेटी को लहूलुहान हालत में पड़ा देख उसके होश उड़ गए।
उसने सूचना दी तो 100 नंबर पुलिस पहुंची और पीड़ित बच्ची व उसके परिजनों को सिविल लाइंस थाने ले जाया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को डफरिन अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। उसकी मां ने पड़ोस में ही रहने वाले पिता-पुत्र व एक अन्य को नामजद करते हुए तहरीर दी। जिस पर पॉक्सो व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि जांच में पता चला कि घटना में बच्ची के पड़ोस में ही रहने वाले तीन नाबालिग शामिल थे जिनकी उम्र क्रमश: 11, नौ व 10 साल थी।
एसआई अजय मिश्रा व थाने के बाल सरंक्षण अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने नाबालिगों से पूछताछ की तो उन्होंने घटना में शामिल होने की बात बताई। इसके बाद उन्हें अभिरक्षा में ले लिया गया। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि मां की ओर से की गई नामजदगी गलत पाई गई। अभिरक्षा में लिए गए तीनों नाबालिग आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button