नर्सिंग सेवा का आरती से अभिनंदन- सरदार पतविंदर सिंह
नैनी -प्रयागराज /समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने स्वर्गीय भूपिंदर सिंह सभागार में अपने सहयोगियों के साथ “वर्ल्ड नर्सिंग डे”पर नर्स.नर्सिंग सेवा का स्वागत पुष्पगुच्छ. नारियल. अंगवस्त्र. तिलक व घी के दीपक से आरती उतारकर चरण स्पर्श करते हुए उत्साहवर्धन किया।

समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कोविड-19 महामारी की मुश्किल की घड़ी में मरीजों की सेवा करना नर्स अपना धर्म समझ रही है कोरोना से जो जंग चल रही है उससे बहादुरता दिखाने वाली नर्स पूजनीय ही है मुश्किल समय में इनकी बहादुरी सराहनीय है ।
वीना चड्ढा ने कहा कि डिस्चार्ज होकर मरीज जब घर लौटता तो मन को बहुत संतोष मिलता है कोरोना के मरीज ठीक होने पर तो और भी संतुष्टि प्राप्त होती है।
दलजीत कौर ने कहा कि देश- विदेश के अलग-अलग अस्पतालों में बहुत सी नर्स कोरोना पॉजीटिव हो गई है फिर भी ड्यूटी निभाना यह फर्ज मानती हैं मरीजों की सेवा की जिम्मेदारी भी बेहतर तरीके से पूरा कर रही हैं।
संजय श्रीवास्तव (ब्लॉक प्रमुख) ने कहा कि देश-विदेश में लाखों नर्स दिन-रात अस्पतालों में और कोरोनटाइन स्थलों पर आज ड्यूटी दे रही हैं इन नर्सों का मकसद सिर्फ लोगों की जिंदगी बचाना है।
सविता सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से देश-विदेश में तमाम डॉक्टर-नर्स संक्रमित हो चुकी हैं फिर भी सेवा का जुनून ही ऐसा है कि वह ड्यूटी से पीछे नहीं हट रही हैं ड्यूटी के बाद नहाती हैं और सेनीटाइज कर ही घर का काम संभालती हैं मरीज के परिवार वालों की मदद करना हमारा असली फर्ज हो जाता है कोरोना के मरीज ठीक होने पर तो और भी संतुष्टि प्राप्त होती हैl अंत में सभी ने नर्सों का पुष्पवर्षा कर स्वागत.वंदन.अभिनंदन किया।




