LatestLatestइलाहाबाद समाचार

दिल्ली से लेकर बंंबई तक किसी सरकार के पास न कोई प्लान है, न संंवेदना, न आगे की योजना

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला )। फैक्ट्री मालिक ने कहा घर जाओ. घर जाने को साधन नहीं. वहां रहें तो खाने को खाना नहींं. अब मजदूर मिलाजुला कर ट्रक वाले को वसूली देकर चल पड़े. रास्ते में पुलिस ने रोक लिया. ट्रक वाला और मजदूर अब बुुुग्गा जैसे ताक रहे हैं. यह हाल है 26 वर्षीय सूरज का.

सूरज का ट्रक चला रहे थे असगर अली. तीन घंंटे पुलिस ने रोक कर रखा. इसके बाद वे हैरान रह गए जब मुंबई-आगरा हाईवे पर पुलिस वाले ने कहा कि 2000 रुपये दे दो और जाओ. आगे आकर नासिक में फिर उन्हेंं रोककर एक स्कूल में ठहरा दिया गया है. जिस स्कूल में उन्हेंं रखा गया है, वहां बिजली नहींं है और ऐसे ही खुले आसमान के नीचे सोकर रात गुजारना है.

न घर के रहे, न घाट के.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर कहती है कि मुंबई और आसपास के इलाकों में पुलिस ने पांच ट्रक पकड़े हैं. इसमें कुल 600 मजदूर थे.

ट्रक जिनमें न सीटें होती हैं, न बैठने जैसी कोई जगह. उनमेंं इतने लोग भरे हुए थे. अलग-अलग खबरें कहती हैं कि प्राइवेट ट्रक किराया के नाम पर 2000 से लेकर 5000 तक वसूल रहे हैं.

Related Articles

Back to top button