Latestइलाहाबाद समाचार

जनपद औरैया में एक सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर CM ने जताया शोक

जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुँच कर पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने के निर्देश, सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जाए। मंडलायुक्त कानपुर तथा आई जी कानपुर तत्काल मौके पर पहुँच कर राहत कार्य संपन्न कराएं तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के

लखनऊ ( अनुराग शुक्ला ) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद औरैया में एक सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


मुख्यमंत्री जी ने पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने मंडलायुक्त कानपुर तथा आई.जी.कानपुर को तत्काल मौके पर पहुँच कर राहत कार्य अपनी देख रेख में संपन्न कराने तथा दुर्घटना के कारणों की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button