Latest
धूमधाम से मनाया गया चौफटका स्थित दरगाह पर बाबा का उर्स

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। चौफटका स्थित दरगाह हजरत अब्दुल्लाह शाह की पैदाइश के मौके पर धूमधाम से उर्स मनाया गया जिसमें देर रात तक मिलाद शरीफ का कव्वाली का सिलसिला चला दरगाह के सज्जादा नशीन हजरत अल्लामा मौलाना नूर अहमद ने रात 8:00 बजे बाबा की मजार के गुस्ल व चादर पोशी की रस्म अदा की हजरत ने बताया की दरगाह पर पूर्व पीएम राजीव गांधी व राहुल गांधी भी जियारत के लिए आ चुके हैं और कई बड़ी हस्तियां जियारत के लिए हर जुम्मे रात को आती रहती हैं उनका मानना है कि उन्हें दरगाह पर आने के बाद सुकून कामयाबी और परेशानियों से निजात मिलती है बाबा को लेकर उनका अकीदा है कि जब से वह दरगाह पर आना शुरू किया है तब से उनकी सारी परेशानियां दुख दूर होते चले गए इस मौके तमाम हजारों लोगों का मजमा लगा रहा!




