Latestइलाहाबाद समाचार

चार शहरों में लॉकडाउन से प्रभावित प्रतिदिन दो लाख से अधिक लोगों को खिला रहे खाना

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला )।  ओम नम: शिवाय संस्था प्रयागराज कोरोना वायरस के कारण लागू हुए लाकडाउन  23 मार्च से प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या में प्रतिदिन  दिन-रात लाखों लोगों को दिन – रात खाना खिला रही है।

इतना ही नही इन चारों शहरों के लोगो को खाने की  समस्या को दूर करने के लिये 24 घण्टे टोल फ्री नंबर जारी किया है जिसपर फोन करके जरूरत मंद परिवार के सदस्यों की संख्या के खाना मंगा सकते है। ऐसे तीन लाख लोगों को घर-घर खाना पहुंचाया गया। संस्था के पूज्य गुरुदेव ने बताया कि लाकडाउन तक चारों शहरो के प्रभावित लाखों लोगों को खाना दिन – रात खिलाया जायेगा।

इसके लिये संस्था के 1500 स्वयं सेवक लगे हुए है। गुरुदेव ने बताया कि प्रयागराज के शास्त्री, नैनी और फाफामऊ पुल से दिन -रात हजारो श्रमिक परिवार और बच्चों सहित महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक सहित अन्य प्रदेशो से आ रहे है उनको खाने की समस्या है।

ऐसे में उनके लिये तीनों पुलों पर खाने के लिये विशेष व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज के कीडगंज, अतरसुइया, शिवकुटी,  जार्जटाउन, दारागंज, कोतवाली, करेली, कर्नलगंज, नैनी, झूंसी, खुल्दाबाद सहित अन्य थानाक्षेत्रो मे जरूरत मंदों को भोजन कराया जा है।

इतना ही नही राजस्थान के कोटा और मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशो से आने वाले हजारो लोगों को नाश्ता और खाना  भी खिलाया जा रहा है। गुरुदेव ने बताया कानपुर के महराजगंज, चकेरी, बर्रा, नौबस्ता,कैण्ट,बाबू का पुरवा, गोविन्द नगर, स्वरूप नगर सहित अन्य थानाक्षेत्रो मे 24 घण्टे लोगों को खाना खिलाया जा रहा है ।

गुरुदेव ने  बताया कि संस्था की ओर से लाकडाउन के दिन से लखनऊ के 16 थानाक्षेत्रो मे 24 घण्टे 40 हजार प्रभावित लोगों को खाना खिलाया जाता है। इसी प्रकार से कानपुर और प्रयागराज मे 30-30 हजार लोगो एवं अयोध्या में 25 हजार लोगो को खाना खिलाया जाता है। गुरूदेव ने बताया कि इन सभी शहरों मे प्रभावित लोगों की मदद के लिये टोल फ्री नंबर जारी किया गया है ।

जिस पर लोग किसी भी समय फोन करके अपना नाम, पता और संख्या बताकर अपने घर खाना मंगा सकते है। उन्होंने बताया कि सुबह से दोपहर तक खाने मे कढी- चावल, तहरी और दोपहर के बाद पूडी – सब्जी की व्यवस्था रहती है। प्रत्येक शहर मे 250 -250 स्वयं सेवक खाना बनाने एवं उसको लोगों तक बांटने मे लगे हुए है। गुरुदेव ने बताया कि प्रयागराज मे 15 थानाक्षेत्रो, कानपुर मे दर्जनभर एवं अयोध्या मे आधा दर्जन थानाक्षेत्रो के प्रभावित लोगो को खाना  खिलाया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि इस दौरान प्रशासन की मांग पर दूसरे प्रदेश से आने वाले बडी संख्या मे छात्र-छात्राओं और मजदूरो को खाना और नाश्ता अतिरिक्त दिया जा रहा है। गुरुदेव ने बताया कि लखनऊ के गोमती विस्तार, गोमती नगर, विभूति खण्ड, चिनहट, गाजीपुर, जानकी नगर, आलमबाग, कृष्णानगर, पीजीआई, आशियाना,गुडम्बा सहित अन्य थानाक्षेत्रो मे प्रभावित लोगों को खाना खिलाया जाता है। गुरुदेव ने बताया कि संस्था की ओर से 40 वर्ष से तीर्थराज प्रयाग  के माघ मेला, अर्द्ध कुंभ मेला  और कुंभ मेला के दौरान लाखों लोगों को माहभर अन्नक्षेत्र में खाना खिलाया जाता है।

उन्होंने कहा  कि मेरी इच्छा रहती है कि बिना खाना खायें कोई भी सोने न पाये। गुरुदेव ने  बताया कि सबसे बडा दान अन्नदान होता है। गुरुदेव ने कहा कि लाकडाउन तक चारो शहरों में प्रभावित लोगों को दिन- रात खाना खिलाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button