Latest

वित्त मंत्री का ऐलान- ब्लॉक और जिला स्तर पर बनाए जाएंगे पब्लिक हेल्थ लैब

वित्त मंत्री का ऐलान- ब्लॉक और जिला स्तर पर बनाए जाएंगे पब्लिक हेल्थ लैब
वित्त मंत्री का ऐलान- ब्लॉक और जिला स्तर पर बनाए जाएंगे पब्लिक हेल्थ लैबवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के पांचवें और अंतिम चरण में पब्लिक हेल्थ लैब ब्लॉक और जिला स्तर पर स्थापित किए जाने का ऐलान किया. कोरोना जैसी महामारी से लड़ने में ये लैब कारगर साबित होंगे. ये लैब पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप पर बनाया जाएगा. इसमें टेस्टिंग करने की सुविधा होगी. इसके अवाला उन्होंने मनरेगा के लिए 40,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है. इससे गांवों को लौट रहे प्रवासी मजदूरों को अधिक काम मिलेगा. इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

हेल्थ इंफ्रा पर बढ़ेगा खर्च
वित्त मंत्री ने कहा, हेल्थ इंफ्रा पर खर्च बढ़ाया जाएगा. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बढ़ाए जाएंगे. ग्रामीण व शहरी इलाकों दोनों में. सभी जिलों में इन्फेक्शियस जिसीजेज हॉस्पिटल ब्लॉक बनेंगे. सभी जिलों और ब्लॉक स्तर पर इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब्स और पब्लिक हेल्थ यूनिट बनेगी. ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर्स की संख्या बढ़ाई जाएगी.

वित्त मंत्री ने कहा, पिछले दो माह में कोरोना वायरस से जंग में हेल्थ संबंधी कदमों में राज्यों में 4113 करोड़ रुपये जारी किए गए. जरूरी सामानों पर 3750 करोड़ रुपये, टेस्टिंग लैब्स और किट्स के लिए 550 करोड़ रुपये रुपये घोषणा की गई. कोविड-19 वॉरियर्स के लिए 50 लाख रुपये प्रति व्यक्ति इंश्योरेंस कवर का ऐलान किया गया है.

20 करोड़ महिला जनधन खातों में पैसे डाले

वित्त मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण किया गया. पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत 20 करोड़ महिला जनधन खाताधारकों के अकाउंट में सीधी मदद भेजी गई. साथ ही निर्माण से जुड़े श्रमिकों के अकाउंट में भी सरकार ने पैसे डाले. उन्होंने कहा कि सरकार ने 8.19 करोड़ किसानों के खातों में 2000 रुपए पहुंचाए गए. वित्त मंत्री ने बताया कि 12 लाख ईपीएफओ मेंबर्स ने ऑनलाइन निकासी की सुविधा का फायदा उठाया. 2.02 निर्माण से जुड़े मजदूरों को सीधी मदद पहुंचाई गई.

Related Articles

Back to top button