सबसे बडा अन्नक्षेत्र चलाने वाले गुरुदेव का अभिनंदन कल
प्रयागराज (अनुराग शुक्ला) कई प्रमुख संस्थाएं लाकडाउन के दौरान सबसे बडा अन्नक्षेत्र प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या में
चलाने वाली संस्था ओम नमः शिवाय के पूज्य गुरुदेव का विशाल अभिनंदन समारोह मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे गऊघाट स्थित आश्रम में सोशल डिस्टेसिंग रखते हुए करेगी
। गुरूदेव ने बताया कि लाकडाउन 23 मार्च से प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और अयोध्या मे लाखों लोगों को दिन – रात खाना खिलाया गया। इतना ही नही राजस्थान के कोटा से आने वाले छात्रों और कई प्रदेश के हजारो मजदूरों को दिन – रात खाना खिलाया गया। उन्होंने बताया कि कई प्रदेश के ऐसे मजदूर जो पैदल चलकर यूपी, बिहार,राजस्थान सहित अन्य प्रदेश के अपने परिवार सहित पैदल जा रहे थे उनको दिन-रात खाना खिलाया गया। पूज्य गुरुदेव का अभिनंदन किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि,अबुल कलाम आजाद जन सेवा संस्थान के सचिव नाजिम अंसारी, पूर्व सैनिक समिति एवं छत्रपति शिवाजी जनकल्याण समिति के संरक्षक पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल, गवर्नमेंट पेशनर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष पूर्व कमिश्नर आर एस वर्मा एवं अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा हरिप्रकाश यादव , सिने स्टार – फैशन डिजायनर एवं वल्ड वाइड फोटोग्राफर मनु पुरवार, सरदार पतविन्दर सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी और शिक्षक श्रीनारायण यादव
सहित अन्य समिति के लोग करेगे। किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि ओम नमः शिवाय संस्था लाकडाउन के दौरान करोडो लोगो को दिन-रात अन्नक्षेत्र चलाकर खाना खिलाया और भूखमरी जैसी स्थिति नही आने दी। इन लोगो का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जायेगा।



