Latest
कांग्रेसजनों ने मौन प्रदर्शन किया

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि के उपरांत पार्टीजनों ने आनंद भवन में ही पूर्व प्रधानमंत्री के हत्यारे एजी पेरारिवलन को दो दिनों पूर्व अनुच्छेद 142 में मिले विशेषाधिकार के तहत रिहा किये जाने पर सांकेतिक शांति प्रदर्शन किया । केंद्र सरकार पर घटिया राजनीति का आरोप लगाते कांग्रेसियों ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि हर उस वयक्ति के लिए दुख का दिन है जो भारत और भारतीयता पर भरोसा करता है । पीएम मोदी से पूछा, पूर्व पीएम के हत्यारे को रिहा किया जाना क्या यही राष्ट्रवाद है । शेखर बहुगुणा, प्रदीप अंशुमन , सुरेश यादव, किशोर वार्ष्णेय, संजय तिवारी, फुज़ैल हाशमी, देवी पांडेय शामिल थे ।




