Latest

इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकला कबरबिज्जू, मचा हड़कम्प

(आनंत पांडे)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अन्दर उस समय अफरातफरी मच गई जब अचानक वहाँ एक कबरबिज्जू दिखाई दिया। आनन फानन में लोगों ने वनविभाग को सूचना दिया। वनविभाग मौके पर पहुंचा और तब तक वो कबरबिज्जू वहाँ मौजूद फाइलों में न जाने कहाँ गायब हो गया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकला कबरबिज्जू एडवेंचर बॉय अंकित टार्जन ने सुरक्षित निकाला।
लोगो मे दहशत का माहौल था तभी वन विभाग के अधिकारियों ने अंकित टार्जन को फोन किया। और अंकित टार्जन वहाँ पहुँचे और कड़ी मशक्कत के बाद अंकित ने उस कबरबिज्जू का रेस्क्यू किया।

तब जा के लोगों को तसल्ली मिली। फिर अंकित टार्जन ने उसे लेकर अरैल घाट गये और वहाँ पर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। लोगों में तरह-तरह की अफवाहें का बाजार गर्म था । जब सुरक्षित निकालने के सूचना आई तो लोगों को तसल्ली हुई।

Related Articles

Back to top button