Latestइलाहाबाद समाचार

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का किया स्मरण

प्रयागराज। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 29वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने सुबह 9:30 बजे नेहरू गांधी परिवार की जन्मस्थली आनंद भवन पर विचार गोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पुण्य तिथि शहीदी दिवस के रूप में मनाया।


कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी के उपलब्धियों और उनका देश की प्रगति में योगदान पर विचार रखे। कहा कि वह देश में आईटी क्रांति के जनक हैं।

आज सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत का डंका अगर बजता है तो इसमें स्व. राजीव गांधी का योगदान है। देश में शांति स्थापित करने के लिए उन्होंने समझौते व पहल किए।

इससे पूर्व कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी
पुष्पांजलि अर्पित करने वालो में: संजय तिवारी, मुकुन्द तिवारी, हसीब अहमद, रामकिशोर शास्त्री, अनिल पाण्डेय, सुरेश यादव, प्रभाकर बनकटा, प्रदीप नारायण द्विवेदी, शशांक शर्मा, जितेश मिश्र , नफीस अनवर , डॉ पूनम सिंह पटेल, श्रीश चंद्र दुबे, राजकुमार राजू भैया ,लालबाबू साहू, फुजैल हासमी,आदि लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button