सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी MP-UP बार्डर का किया निरीक्षण
प्रयागराज (अनुराग शुक्ला) । सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी ने आज जमुनापार मे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा चाकघाट का दौरा किया | तथा बॉर्डर पर चल रहे सरकारी सेवाओं का निरीक्षण किया | बसों के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को आने वाले प्रवासियों के चिकित्सा और भोजन का पूरा ध्यान देने की बात कड़ाई से कहीं |
शनिवार की दोपहर प्रयागराज की सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी अचानक यमुना पार की चाकघाट पहुंच गई | उन्होंने चाकघाट पहुंची | सरकार द्वारा चलाए जा रहे चेक पोस्ट का पूरी तरह से निरीक्षण किया तथा इधर कई दिन आने वाले प्रवासियों की संख्याओं के बारे में भी जानकारी लिया | उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आने वाले हर एक प्रवासी मजदूर के स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए खाने के पैकेट उपलब्ध कराए जाएं तथा उन्हें बस के माध्यम से प्रयागराज तक पहुंचाया जाए | जहां से उन्हें अगले सफर के लिए रवाना किया जा सके | इस मौके पर मौजूद कुछ प्रवासी मजदूरों से सांसद ने बातचीत करते हुए उनके दुखों को भी साझा किया |
मौके पर मौजूद लोगों से वार्ता करते हुए सांसद महोदय ने कहा कि अब आने वाले प्रवासी मजदूरों की संख्या में निरंतर गिरावट आ रही है | उन्होंने यह भी कहा कि यह वह लोग हैं जो भारत की निर्माण की कड़ी है | उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सबसे पहले पहल करके मजदूरों को बस उपलब्ध कराएं तथा उन्हें उनके घर तक पहुंचाने का पूरा पूरा प्रयास किया गया | मुख्यमंत्री की तत्परता से उत्तर प्रदेश में काफी हद तक करौना के संक्रमण पर रोक लगा है | इसके लिए हमारे डॉक्टर और प्रदेश की जनता ने भरपूर सहयोग भी किया है | सांसद महोदय ने रास्ते में आते जाते कुछ लोगों को रुक कर के भी हालचाल लिया |
उनके साथ शशिकांत त्रिपाठी , संत प्रसाद पांडे , अभिषेक शुक्ला (मीडिया प्रभारी सांसद ), भगवत पांडे ,आनंद कुमार जयसवाल , कमलेश तिवारी , आसाराम शुक्ला , सुधीर कुमार साहू बउवा , अनिल मिश्रा आदि शामिल थे |


