ग़रीबों और ज़रुरतमन्दों के घर ईद की खुशियों को साझा करने का प्रयास
प्रयागराज (अनुराग शुक्ला ) .। ईद को सादगी से मनाने के ओलमाओं की हिदायत और ईद की खरीदारी न करते हुए उन पैसों से ज़रुरतमन्दों की मदद करने की बात को अमली जामा पहनाने को जहाँ नैनी चकदोंदी के मो०शारिक़ घर घर जा कर सेंवई की मिठास को साझा कर रहे हैं।
वही अहमदगंज बख्शी बाज़ार के तारीक़ खान भी ग़रीबों के होँटो पर ईद की खुशी बिखेरने का प्रयास कर रहे है।वैसे तो दोनों युवाओं द्वारा लगातार लॉकडाउन अवधि में घर घर राशन मुहय्या कराया जाता रहा है लेकिन शबे बरात पर जहाँ हलवा बनाने और नज़रो नियाज़ से समबन्धित सामाग्री बाँटी ।
वहीं रमज़ान में हर एक पखवारे पर रोज़ादारों को इफ्तार और सहरी के सामान भी मुहय्या कराया गया।ईद के दो दिन पहले से समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक़ व तारीक़ खान दोनो युवा नेता ने ज़रुरतमन्दों को चिन्हित करते हुए उनके घर पहुचँ कर ईद की मिठास बिखेरने की खातिर सेंवई व चीनी के साथ आँटा।
चावल,दाल,सरसों का तेल,मसाला आदि दे कर ईद की मुबारकबाद पेश करते हुए सभी से घरों में रहकर ईद की नमाज़ अदा करने के साथ सोशल डिस्टेन्स मेन्टेन रखते हुए शासन व प्रशासन तथा ओलमाओं के फरमान को शत प्रतिशत मानने की अपील की ।



