Latest

नाली में लेट़िन का गंदा मल्ल जल डालने के विरोध में आक्रोश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज नेता चौराहा अल्लापुर में 03 बजे नागरिक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में नयी सीवर लाइन चोक समस्या ‌पर बैठक हुई जिसमें नागरिकों ने अवगत कराया कि गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई द्वारा डाली गई नयी सीवर लाइन जब से शुरू हुई है तबसे आज तक ठीक ढंग से काम नहीं कर रही है , हमेशा सीवर लाइन चोक रहती है , और सीवर चैम्बर में पम्प लगा कर लेट़िन का मल्ल और जल नाली , नाला में निरंतर डाला जा रहा है , यदि पम्प न लगाएं तो लोगों के घरों में और सीवर चैम्बर ओवर फ्लो होने लगता है । नागरिक संघर्ष मोर्चा के संयोजक एवं पूर्व वरिष्ठ पार्षद शिवसेवक सिंह ने कहा कि सीवर लाइन मानक के अनुसार न बिछाने के कारण सीवर ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं है , ड्रेनेज सिस्टम ठीक न करके पब्लिक की डिमांड पर सीवर चोक समस्या से राहत प्रदान के लिए सड़क पर बने सीवर चैम्बर में पम्प लगाकर ओवर फ्लो सीवर लाइन से गंदा लेट़िन का मल्ल ,जल नाली में निरंतर डाला जा रहा है जिससे बदबू फैल गई , बदबू से लोगों को सड़क पर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है । गंगा प्रदूषण द्वारा सीवर चैम्बर से लेट़िन का मल्ल ,जल, नाली में पम्प से डालना अपराध है । बैठक में नाली में मल्ल और जल डालने के विरोध में महाप्रबंधक गंगा प्रदूषण का धेराव करने का निर्णय लिया गया है ।
शिवसेवक सिंह पूर्व वरिष्ठ पार्षद एवं संयोजक नागरिक संघर्ष मोर्चा ।

Related Articles

Back to top button