Latestइलाहाबाद समाचार

कटरा में युवक को गोली मारी, घायल लापता

प्रयागराज। कटरा में मंगलवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घटनास्थल पर खून के निशान तो मिले लेकिन किसी ने भी यह नहीं बताया कि गोली किसे लगी है।

सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ट्रैफिक समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई। देर रात तक पुलिस पड़ताल में लगी रही। कटरा की इसी गली में डेढ़ साल पहले बच्चा यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि कटरा काली मंदिर के पास रहने वाले अरशद को किसी ने गोली मार दी है। अरशद के खिलाफ चार मुकदमे भी दर्ज हैं। सीओ सतेंद्र तिवारी और इंस्पेक्टर अरुण तिवारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस की मानें तो वहां मकान के पास खून साफ करने के निशान मिले हैं। पुलिस को शक है कि अरशद को गोली लगी थी और इसके बाद वहां पर घरवालों ने पानी डालकर सफाई कर दी। लेकिन परिजन यह नहीं बता सके कि अरशद कहां है उसे किसने गोली मारी है। देर रात तक अरशद के बारे में पुलिस सुराग लगाने में जुटी रही।

Related Articles

Back to top button