Latest

किशोर से दुष्कृत्य, दो गिरफ्तार

प्रयागराज। बेली अस्पताल परिसर में एक बालक से सामूहिक कुकर्म करने का मामला सामने आया है। बालक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कैंट पुलिस ने दोनों आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

बेली अस्पताल के पास रहकर एक शख्स सब्जी बेचता है। घर में उसका 12 साल का बेटा भी रहता है। सब्जी विक्रेता का आरोप है कि रविवार शाम उसके बेटे को राहुल ने अपने एक साथी के साथ नशीला पदार्थ खिला दिया।

फिर उसे बहला-फुसलाकर बेली अस्पताल परिसर स्थित पुराने रसोईघर की तरफ ले जाकर सामूहिक कुकर्म किया।
पीडि़त के पिता का यह भी आरोप है कि उसके बच्चे को किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घर आने पर बेटे ने आप बीती बताई तो उन्होंने थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

विवेचक दारोगा वीरेंद्र प्रसाद सरोज का कहना है कि आरोपित राहुल का पिता सीएमओ ऑफिस में सफाई कर्मी है। जबकि दूसरा आरोपित नाबालिग है और उसका पिता अस्पताल में संविदा पर काम करता है। फिलहाल पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button