Latest

मुविवि में बीएड एवं बीएड स्पेशल की प्रवेश काउंसलिंग आज से

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में सत्र 2021-22 के लिए बीएड एवं बीएड विशिष्ट शिक्षा की प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की प्रवेश काउंसलिंग मंगलवार 5 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है।
यह जानकारी देते हुए बीएड/बीएड विशिष्ट शिक्षा प्रवेश परीक्षा के संयोजक प्रोफेसर पी के पांडेय ने बताया कि बीएड की काउंसलिंग 5 एवं 6 अक्टूबर को तथा बीएड विशिष्ट शिक्षा की काउंसलिंग 7 और 8 अक्टूबर 2021 को प्रातः 10 बजे से शांतिपुरम, फाफामऊ स्थित उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर में होगी। प्रोफेसर पांडे ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को वेबसाइट से काउंसलिंग लेटर डाउनलोड कर काउंसलिंग में उपस्थित होने के लिए पूर्व में सूचना प्रदान की जा चुकी है। सभी सफल अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि कोरोना प्रोटोकॉल के अंतर्गत काउंसलिंग में उपस्थित हों।

Related Articles

Back to top button