26 दिन में चलीं 3543 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

प्रयागराज। लॉकडाउन में विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी श्रमिकों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों, छात्रों और अन्य लोगों के लिए रेलवे ने 01 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलानी शुरू की।
देश के अलग-अलग राज्यों से 27 मई तक देशभर में कुल 3543 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई। अकेले बुधवार, 26 मई को 255 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलायी गईं। इस तरह 26 दिनों में इन ट्रेनों से 48 लाख से अधिक यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच चुके हैं।
वो पांच राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश जहां से अधिकतम ट्रेनें संचालित हुईं वो हैं, गुजरात (946 ट्रेनें), महाराष्ट्र (677 ट्रेनें), पंजाब (377 ट्रेन), उत्तर प्रदेश (243 ट्रेनें) और बिहार (215 ट्रेनें) हैं। जबकि पांच राज्य जहां अधिकतम ट्रेनें पहुंची उनमें उत्तर प्रदेश (1392 ट्रेनें), बिहार (1123 ट्रेनें), झारखंड (156 ट्रेनें), मध्य प्रदेश (119 ट्रेनें) व ओडिशा (123 ट्रेनें) हैं। रेलवे 12 मई से नई दिल्ली से 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चला रहा है और 01 जून से समय सारिणीबद्ध रूप से 200 और ट्रेनें चलाने की योजना है।

