
प्रयागराज। ओम नम: शिवाय संस्था कोरोना महामारी से प्रभावित लाखों लोगों को पहले लाकडाउन से लेकर आज तक प्रयागराज समेत सूबे के चार शहरों में दिन-रात खाना खिला रही है।
इतना ही नहीं पलायन करने वाले लाखों मजदूरों के लिये अलग से खाना और बच्चों के लिये दूध- पानी की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। प्रवासी मजदूरों और उनके परिजनों को नैनी पुल, फाफामऊ पुल, शास्त्री पुल और प्रयागराज के बार्डर चाकघाट पर दिन-रात खाना खिलाया जा रहा है।
गुरुदेव ने बताया कि प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर और अयोध्या में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिये टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।
जिस पर फोन कर और अपना पता व परिवार के लोगों की संख्या बताकर किसी भी समय खाना मंगा सकते हैं। गुरुदेव ने कहा कि चारों शहरों में लाकडाउन चलने तक अन्नक्षेत्र चलेगा।




