दिल्ली, नोएडा व मुंबई से कोरोना संक्रमण लेकर लौटे प्रयागराज
प्रयागराज। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित आठ नए मरीज मंगलवार को मिले। ये सभी मरीज पिछले दिनों दिल्ली, मुंबई और नोएडा से आए हैं। इन सौ मरीजों में तीन की जान कोरोना ले चुका है जबकि 62 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को जा चुके हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि मंगलवार को जिले में आठ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू कर दिया गया है।
मंगलवार को मिले नए कोरोना संक्रमितों में कौंधियारा व मांडा से दो-दो और प्रतापपुर, सरायममरेज, मेजा व झूंसी के युवक शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 219 लोगों के नमूने जांच के लिए गए। इनकी जांच रिपोर्ट अगले एक से दो दिनों में आएगी। ये सभी लोग प्रवासी हैं जो पिछले दिनों में मुंबई, दिल्ली समेत स्थानों से आए हैं। वहीं मंगलवार को ही 310 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।


