Latest

प्रयागराज जंक्शन पर शुरू हुई स्कैनिंग प्रणाली, क्यूआर कोड स्कैन कर यात्रियों को दिया जा रहा प्रवेश

प्रयागराज। सोशल डिस्टेंसिंग और समय की बचत के लिए रेलवे ने तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया है। प्रयागराज जंक्शन पर ऑटोमेटिक क्यूआर कोड आधारित टिकट स्कैनिंग प्रणाली की व्यवस्था शुरू की गई है।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रयागराज जंक्शन से 02417 विशेष ट्रेन से यात्रा करने वाले आरक्षित यात्रियों को उनके मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से एक क्यूआर कोड भेजा गया और प्रयागराज स्टेशन पर लगे एक कंप्यूटर में भी इस कोड का डेटा संरक्षित किया गया।

जंक्शन पर थर्मल स्कैनिंग के बाद यात्रियों को प्लेटफार्म तक पहुंचने से पहले केवल क्यूआर कोड दिखाना पड़ा जिसे क्यूआर कोड स्कैनर द्वारा स्कैन किया गया।

इससे यात्रियों को ट्रेन तक सुरक्षित पहुंचने में आसानी हुई।
पहले दिन कुल 1153 में से 807 यात्रियों का टिकट सफलतापूर्वक चेक किया जा सका।

महाप्रबंधक राजीव चौधरी के मार्गदर्शन में इस प्रणाली को विकसित करने वाले प्रयागराज डिवीजन के वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अंशु पांडे ने बताया कि आईआरसीटीसी से विचार विमर्श किया जा रहा है

जिससे आईआरसीटीसी सर्वर से क्यूआर कोड सीधे सभी आरक्षित श्रेणी के यात्रियों के मोबाइल फोन पर भेजा जा सके और इस परियोजना को हर स्टेशन पर सभी ट्रेनों में लागू किया जा सके।

Related Articles

Back to top button