इलाहाबाद समाचार

मिले पांच नये संक्रमित तो पांच हो गये डिस्चार्ज

प्रयागराज। जिले में बुधवार को जहां पांच नये कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये वहीं पांच लोगों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी।

सोरांव तहसीलदार व उनकी बेटी समेत पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आई। इनको घर भेज दिया गया है। ये लोग अब 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहेंगे। गत 22 मई को सोरांव तहसीलदार व उनकी पांच साल की बेटी में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने इन लोगों को डिस्चार्ज कर दिया।

इस दौरान पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें नखासकोना में नर्सिंग होम संचालक व उनकी महिला मरीज भी शामिल हैं। इनके अलावा कोरांव के टुडिय़ार व बैदवार व कौंधियारा के बडग़ोहना में एक-एक युवक पॉजिटिव मिले हैं। प्रशासन ने गांव को हॉट स्पाट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 105 हो गई है।

Related Articles

Back to top button