सपा सैनिक प्रकोष्ठ ने बैठक कर हर परिस्थिति मे अखिलेश को जिताने और योगी सरकार को उखाड़ने का लिया प्रण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ की एक बैठक झूंसी में सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष शिव बाबू यादव की अध्यक्षता में सैनिक भाईयो के साथ बैठक कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और योगी सरकार को उखाड फेंकने का प्रण लिया। लगातार बारिश होने के बावजूद सैनिक भाईयो ने हिम्मत दिखाते हुए बारिश में भीगते हुए मीटिंग में पहुंचे ।राम बाबू यादव ने कहा हमे विश्वास हो गया हमारी सैनिक सभी परिस्थितियों से लड़ने के लिए तैयार है और संकल्प लिया की समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में और पार्टी के प्रचार के लिए चौबिस घंटे सभी सैनिक भाई मिल कर काम और प्रचार करेंगे जनता के बीच में जाकर समाजवादी पार्टी की सरकार में जो काम हुए थे जनता तक पहुचाएंगे सरकार बनने के बाद तीन सौ यूनिट बिजली , छात्र छात्राओं को लैपटाप सहित सभी योजनाओं को घर घर जाकर बताएँगे वहीं सैनिको के मुद्दों पर भी चर्चा हुई बैठक में उपाध्यक्ष सत्य नारायण लल्लन महेश चंद्र सुभाशंकर मिश्रा दसरथ लाल यादव महासचिव रविनाथ पाल मीडिया प्रभारी संतोष यादव कोषाध्यक्ष विनोद सिंह सचिव मनिक चंद गुलाब सिंह मो सफिक अंसारी बब्बू सिंह संदीप पाल अशोक पाण्डे नागेन्द्र यादव कार्यकारणी सदस्य अनिल यादव विजय यादव राधिका यादव विधान सभा अध्यक्ष सहर दक्षिणी श्याम बाबू उत्तरी राम सुंदर यादव पश्चिमी कमलेश सिंह यादव फूल पुर अजय यादव सभी सैनिक भाई बैठक में शामिल हुए।



