Latest

किन्नरों ने एडीजी से मांगी सुरक्षा: कहा- छोटी बेगम उर्फ़ छोटिया उर्फ़ नेहा किन्नर दे रही हत्या की धमकी


प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि (टीना मा)के नेतृत्व में नंदनी किन्नर सहित अन्य लोग एडीजी प्रेम प्रकाश से शनिवार को पुलिस मुख्यालय में मिले। इस दौरान सभी ने एडीजी से कहा कि
हम सब शहर के किन्नर अपने अपने वंश की परम्परा के अनुसार अपने अपने क्षेत्र में शांति पूर्वक ढंग से बधाई बजा कर जीवन यापन कर रहे है परन्तु आठ वर्ष से छोटी बेगम उर्फ़ छोटिया उर्फ़ नेहा किन्नर चोरी,छिनैती, डकैती और हत्या के मामले में दिल्ली से तिहाड़ जेल में कई वर्ष रह कर वहाँ की पुलिस से बचने के लिए भाग कर प्रयागराज आ गई है। तब से लेकर अभी तक वह कई बार नंदनी किन्नर सहित अन्य किन्नरों से मार पीट चुकी है । तीन बार नंदनी पर जानलेवा हमला भी करवा चुकी है । छोटी का कहना है कि सभी लोग यहाँ से भाग जाओ नहीं तो मरवा डालूंगी। उसने कई बार पुलिस में झूठी शिकायत करके अन्य किन्नरों को परेशान भी करवा चुकी है। इसकी शिकायत कई बार एसो अतरसुइया, सीओ, एसपी सिटी और एसएसपी
से की गयी लेकिन कोई कारवाई छोटकी के खिलाफ नही हुई।
जिसकी फ़ोटो प्रति संलग्न है ,परन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके कारण यह और मनबढ हो गई है अभी कुछ दिन पूर्व पता चला कि इसने कई बार जेल गये अपराधीयों जिनके नाम है राजा, हुसैन,आमिर को जो कि गद्दी बिरादरी के हैं वह किन्नर अखाड़ा प्रयागराज की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि,
,तराना गुरू, मोना, दिव्या और परी उर्फ़ हुसना को जान से मारने की धमकी दे चुके है ।इन अपराधियों नें हमारे चाचा जो कि हमारी मदद करते है अबू हसन को धमकी दिलवाने के लिये दिनांक 1.6.2020 उनके घर पर भेजा जिसकी शिकायत करने के लिये हम लोग राजरूप पुलिस चौकी पर कई घंटे से थे पुलिस जाँच कर ही रही थी कि तभी छोटी बेगम उर्फ़ नेहा किन्नर अपने साथ कई साथियों और अपराधियों को लेकर शराब के नशे मे वहाँ पहुंची और गालियाँ बकने लगी विरोध करने पर हाथ में लिये चाभी के गुच्छे में लगी चाकू से रानी किन्नर की पीठ पर वार कर दिया जिससे वह घायल हो गई जिसके कारण बीच बचाव में वहाँ उसके साथियों ने मारपीट करनी शुरू कर दी जिसके कारण दोनों पक्षो को चोटें आई
महोदय जी यह बहुत ही दबंग और अपराधी है इसके साथी भी अपराधी हैं जो कि स्थानीय भी हैं व कई दिल्ली के खुखार अपराधी जिसमें से काजल प्रमुख है इसकी मदद में हमेशा आते रहते हैं और वर्तमान में काजल और इसके साथी इसके यहाँ मौजूद है ।इसके कई अपराध की कहानी कई समाचार पत्रों और किताबों में छप चुकी है । हमारी और हमारी मदद करने वालों किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्या नंद गिरि मां, मोना, तराना, दिव्या, परी, रानी नैना, शिवानी व अबू हसन चाचा की कभी भी हत्या हो सकती है इसकी पूरी की पूरी ज़िम्मेदारी छोटी बेगम उर्फ़ छोटिया उर्फ़ नेहा और उसके भाई अजय चौरसिया और उसके साथियों की होगी
अत:महोदय जी से निवेदन है कि इसके ख़िलाफ़ कडी से कड़ी कारवाही करने की करपा करें प्रार्थी आपकी आभारी रहेगी ।
प्रार्थी नंदनी ने बताया कि इसके पूर्व एसपी सिटी और एसएसपी को भी आवेदन पत्र दिया गया था। आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी महाराज एसएसपी और एसपी सिटी और सीओ रत्नेश सिंह से मिले थे लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। कमिश्नर डा आशीष गोयल को भी ज्ञापन दिया गया था।
एसपी सिटी और एसएसपी को भी आवेदन पत्र दिया गया था। आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी जी महाराज एसएसपी और एसपी सिटी और सीओ रत्नेश सिंह से मिले थे लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। कमिश्नर डा आशीष गोयल को भी ज्ञापन दिया गया था।

Related Articles

Back to top button