Latest

संविदा कर्मियों को विभाग से निकालने के विरोध में 48 घंटे का अनवरत अनशन

मुख्य अभियंता कार्यालय प्रयागराज से मांगे ना पूरे होने की पर अनशन आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज विद्युत मजदूर संगठन एवं विद्युत संविदा मजदूर संगठन प्रयागराज के बैनर तले विद्युत वितरण मंडल प्रथम ( जमुनापार सर्किल )से रामा इन्फोटेक एवं बिजली विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार के फल स्वरुप 190 संविदा कर्मियों को विभाग से निकालने के विरोध में 48 घंटे का अनवरत अनशन मुख्य अभियंता कार्यालय प्रयागराज क्षेत्र प्रयागराज के प्रांगण में किया जा रहा है । और मांगे ना पूरे होने की स्थिति में यह अनशन आमरण अनशन में तब्दील हो जाएगा यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष सौरभ मालवीय विद्युत संविदा मजदूर संगठन प्रयागराज की अध्यक्षता में किया जा रहा है इसमें अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिला सचिव आशीष सिंह जोनल उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह जोनल अध्यक्ष अनवर अहमद राकेश गुप्ता ननकेश यादव चंद्रमा प्रसाद अनिल यादव अन्य संविदा कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button