Latest

हमीदिया डिग्री कॉलेज में ऑनलाइन आवेदन 15 से

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय हमीदिया गल्र्स डिग्री कॉलेज में बीए, बीकॉम, एमए, बीवोक तथा एमवोक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 08 अगस्त निर्धारित की गई है। इविवि से संबद्ध सभी कॉलेजों में दाखिले इविवि की प्रवेश परीक्षा से होते हैं पर हमीदिया गल्र्स डिग्री कॉलेज तथा यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज अल्पसंख्यक संस्थान होने के कारण अपनी प्रवेश परीक्षाएं अलग से करवाते हैं।


प्राचार्य डॉ. युसुफा नफीस ने बताया कि बीकॉम में प्रवेश के लिए परीक्षा 10 अगस्त तथा बीए की प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को कॉलेज कैंपस में होगी। बीवोक जर्नलिज्म एण्ड मास कम्यूनिकेशन, फैशन डिजाइन एण्ड एम्ब्रायडरी तथा साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, एमवोक फैशन टेक्नोलॉजी तथा एमए समाजशास्त्र, उर्दू, अंग्रेजी, मध्यकालीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र और अरबी में प्रवेश के लिए आवेदन 17 जून से आठ अगस्त तक लिए जाएंगे।

प्राचार्य ने बताया कि आवेदन पत्र को कॉलेज की वेबसाइट से डाउनलोड कर उसे भरने के बाद 800 रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन सबमिट करना होगा। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भी वेबसाइड से ही डाउनलोड करना होगा। प्राचार्य ने स्पष्ट किया है कि केंद्र तथा राज्य सरकार की ओर से कोई नया आदेश आने पर परीक्षा तिथियों में बदलाव भी किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button