Latest

विमान से आने वाले अधिक, जाने वाले कम

प्रयागराज। कोरोना वायरस का खौफ देश के बड़े शहरों में अधिक है। ऐसे शहरों से अब लोग हवाई सेवा से घर वापसी कर रहे हैं। यही वजह है कि बड़े शहरों का रुख करने वालों की संख्या की तुलना में बड़े शहरों से प्रयागराज वापस लौटने वालों की संख्या अधिक है। अब दिल्ली, मुंबई और बंगलुरू को ही लें तो लॉकडाउन के दौरान प्रयागराज की हवाई सेवा 25 मई से शुरू हुई।

आने-जाने वाले यात्रियों के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां पर आने वालों की संख्या अधिक है। शुक्रवार, 06 जून तक तीनों शहरों से आने वालों की संख्या 3279 और जाने वालों की संख्या 1378 रही। शनिवार, 06 जून को मुंबई से 151 यात्री आए और 60 गए। बंगलुरू से 160 यात्री आए और 78 गए जबकि दिल्ली से 47 यात्री आए और 20 गए।

Related Articles

Back to top button