Latestइलाहाबाद समाचार

महामारी मे जरूरत मंदों की सभी करें मदद: गुरुदेव

प्रयागराज। ओम नमः शिवाय संस्था की ओर से ईसीसी के पीछे स्थित बलुआघाट आश्रम पर गुरूवार को सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए लाकडाउन के बाद पहली बार सत्संग और विशाल भण्डार हुआ।

पूज्य गुरुदेव ने लोगों को जीवन जीने की सीख देते हुए कोरोना महामारी में प्रभावित लोगों की मदद के लिये प्रेरित किया। उन्होंने सभी का आह्वन किया कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिये लोग आये ।

क्योकि तीन माह के लाकडाउन के दौरान बडी संख्या में लोगो का रोजगार बंद हो गया है तो बडी संख्या में लोग दूसरे शहरो से अपने गांव आ गये है। इससे उनके सामने खाने और रहने की समस्या हो गयी है।

छोटे बच्चों को दूध नही मिल पा रहा है। गुरुदेव ने सभी शिष्यों और श्रद्धालुओं से कहा कि लोग अपनी क्षमता से ऐसे प्रभावित लोगों की सभी प्रकार से मदद करें और मदद करने वालों के साथ ईश्वर हर वक्त खडा रहता है।

कहा कि यह जरूरी नही है कि जब आप किसी की मदद करें तो कोई देखे लेकिन आप प्रभावित लोगों की ऐसे मदद करें जिससे कि लोग जान न सके। गुरुदेव ने बताया कि लाकडाउन के दौरान प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर और अयोध्या में लाखों लोगों को दिन-रात खाना खिलाया गया और बच्चों को बोतल में दूध दिया गया जिससे कि उनको परेशानी न होने पाये।

लाखों मजदूरों और छात्रों को नाश्ता और खाना खिलाते हुए पीने के लिये बोतल का पानी दिया गया। पूज्य गुरूदेव ने बताया कि कानपुर, लखनऊ और अयोध्या में भी पूर्ववत की तरह सत्संग और विशाल भण्डार शुरू हो गया है।

इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पूरी तरह से पालन करते हुए सभी लोग मास्क और सेनेटराइज का प्रयोग करते है। अंत में बडी संख्या में शिष्य और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button