Latest
प्रयागराज: कोरोना के कारण अभूतपूर्व बदलाव- प्रोफेसर संजय

प्रयागराज। आर्य कन्या गल्र्स डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय वेबिनार हुआ। शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रो. स्मिता अग्रवाल ने कहा कि कोरोना एक अनदेखा वायरस है।
प्रो. नीला भट्टाचार्या ने कहा कि इस कोरोना काल ने हम महिलाओं को ठहर कर सोचने के लिए बाध्य कर दिया है कि लोकतन्त्र, स्वतन्त्रता और मानवता को कैसे बचायें। प्रो. संजय ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण अनिश्चित कालीन बदलाव आ रहे है।
इस मौके पर डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. शेखर वर्मा, डॉ. सौगता कुमार नाथ, डॉ. खुशबू अग्रवाल, डॉ. दीप्ति अग्रवाल आदि ने भी अपने विचार रखे। प्राचार्या डॉ. रमा सिंह आभार व्यक्त किया। डॉ. रंजना त्रिपाठी, शिखा जायसवाल एवं डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव का योगदान सराहनीय रहा।




