Latest

इविविः परीक्षाओं पर 15 को निर्णय

प्रयागराज। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय (इविवि) की वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षा पर 15 जून को निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई है। इविवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते इविवि की परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी थीं। बाद में यह निर्णय लिया गया कि जुलाई में परीक्षाएं कराई जाएंगी। हालांकि, इसी बीच लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई। ऐसे में इविवि प्रशासन को अपने फैसले को वापस लेना पड़ा। अब परीक्षाओं को लेकर फिर से रणनीति बनाई जा रही है। इसके लिए परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई है। 15 जून को परीक्षा को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button