Latest

रोडिज सेमीफाइल में प्रयागराज की रितु पाण्डेय एंट्री

प्रयागराज। प्रयागराज की एक बेटी ने शहर का नाम फिर से रोशन किया है। म्योराबाद के राजीव कुमार पाण्डेय को बेटी रितु पाण्डेय एमएम चैनल पर आनलाइन चल रहे रोडिज लाइव आडिशन के सेमीफाइनल में वह सोमवार की शाम पांच बजे से भाग लेगी। यह आडिशन 10 मिनट का होगा। इस दौरान लोग रितु पाण्डेय के पक्ष में रोडिज लाइव आडिशन पर आनलाइन जाकर वोट कर सकते है।

आनलाइन वोट देने का समय सिर्फ 10 मिनट का रहेगा। रितु पाण्डेय ने इविवि से बीएससी, बीएड किया है। वह बचपन से प्रतिभाशाली थी। उन्होंने शहर के लोगों से सोमवार की शाम पांच बजे से रोडिज लाइव आडिशन में आनलाइन मतदान करने के लिये कहा है जिससे कि इस प्रतियोगिता में जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच सके और शहर का नाम रोशन कर सके।

Related Articles

Back to top button