हमीदिया में नहीं शुरू हो सका ऑनलाइन आवेदन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से संबद्ध हमीदिया गल्र्स डिग्री कॉलेज में तकनीकी समस्या के चलते सोमवार से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं शुरू हो सका है। कॉलेज प्रशासन से ओर से पहले 15 से जून आवेदन लेने की तैयारी थी। मंगलवार को कॉलेज प्रशासन संसोधित प्रवेश कार्यक्रम जारी करेगा। पूर्व में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कार्यक्रम के अनुसार बीए, बीकॉम में दाखिले के लिए 15 जून से 8 अगस्त तक आवेदन की तिथि तय की गई थी। वहीं, बीवोक (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन), फैशन डिजाइन एंड एम्ब्रॉयडरी, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी तथा एमवोक (फैशन टेक्नोलॉजी) तथा एमए (समाज शास्त्र, उर्दू, अंग्रेजी, मध्यकालीन इतिहास, शिक्षा शास्त्र और अरबी) में प्रवेश के लिए 17 जून से 8 अगस्त तक प्रवेश फॉर्म भरे जाने की अंतिम तिथि घोषित किया गया था। प्राचार्या डॉ. यूसुफा नफीस ने बताया कि सोमवार से आवेदन नहीं शुरू हो सका है। अब 20 जून से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।



