Latest

किन्नरों ने कर दी तीर्थ पुरोहित की जमकर पिटाई

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सक्रिय हुई पुलिस

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यमुना तीरे त्रिवेणी दर्शन के सामने वाली गली में किन्नरों ने एक तीर्थ पुरोहित की जमकर पिटाई कर दी है। सोशल मीडिया पर किन्नरों के इस हंगामे और पिटाई करने का वीडियो वायरल है। सूचना मिलने पर कीडगंज पुलिस भी पहुंची थी लेकिन कोई शिकायत नहीं मिलने पर वापस चली गई।
त्रिवेणी दर्शन के सामने वाली गली कीडगंज में कुछ दिनों पहले किन्नर आए थे। इस बीच मोहल्ले के एक तीर्थ पुरोहित के बेटे से कुछ विवाद हो गया। मोहल्ले वालों की मानें तो तीर्थ पुरोहित के लड़के ने किन्नरों को देखकर कुछ टिप्पणी कर दी और भाग गया। इसके बाद किन्नरों ने वहां जमकर हंगामा किया। युवक को पकडऩे के लिए दौड़ा लिया। किन्नर अपने कपड़े उठाकर वहीं हंगामा करने लगे। सारे किन्नरों ने मिलकर आरोपी युवक को पकड़ लिया और बिजली के खंभे के पास ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। लोग तमाशा देखते रहे। इस बीच किसी ने उसका वीडियो भी बना लिया। वहीं, एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में किन्नरों की पूरी हरकत कैद हो गई। अब यही सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।

Related Articles

Back to top button