तीर्थ पुरोहितों ने वीरगति को प्राप्त शहीदों को दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) ।अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा प्रयाग के पदाधिकारियों की एक बैठक महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पं.श्रवण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने लद्दाख स्थित गलवान घाटी में चीन द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण की घोर निन्दा की, तथा भारत सरकार से उचित सैन्य कार्यवाही करके विश्वासघाती एवं दगाबाज चीन को सबक सिखाने की मांग की गई।
चीन द्वारा भारत माता के निहत्थे वीर सैनिकों को धोखे से हमला कर सैनिकों को मारने एवं घायल करने पर चीन के प्रति गहरा रोष प्रगट किया गया, तथा जनता से अपील की गई विश्वासघाती चीन के सामानों का बहिष्कार करें।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वीरगति को प्राप्त भारतीय सैनिकों के शौर्य की सराहना की गई वीर सैनिकों को नमन करते हुए सभी सदस्यों ने अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित किया। तथा उक्त वीरगति प्राप्त सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।
घायलों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। श्रवण शर्मा ने कहा कि इस संकट की घड़ी में तीर्थ पुरोहित समाज सरकार एवं सेना के साथ पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन देती है तथा देश के लिए सेना के साथ देश की रक्षा के लिए सीमा पर युद्ध और संघर्षों के लिए तैयार रहने को कहा।
उक्त अवसर पर संरक्षक हरिजगन्नाथ शास्त्री महासचिव श्री चन्द्रनाथ चकहा मधु जी मंत्री माधवानंद शर्मा प्रवक्ता अमित राज वैध मनोज शर्मा अनिल मिश्रा दिनेश तिवारी भय्यो महाराज पवन शास्त्री दिगम्बर चकहा प्रदीप पाठक सुरेश शर्मा पुष्कर तिवारी राकेश शर्मा राहूल तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


