Latest

कराटे में प्रयागराज का नाम रोशन करने वाली प्रीति ABVP कार्यकर्ताओं को दिया सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । नैनी के श्री शिवधर दिवेदी,माता श्री मती मीना द्विवेदी की लड़की प्रिती के अन्दर सुरू से स्पोर्टस कि शौक था बचपन से कुछ अलग करने कि चाह थी जीसके लिये उसके माता-पिता गुरू भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलता रहा हाईस्कूल की पढाई कमला स्मारक ईन्टर कालेज मे की जिसके प्रधानाचार्य श्री अनिल विश्वकर्मा जी थे उस समय विद्यालय मे सीनियर छात्र रोहित विश्वकर्मा कराटे के खिलाडी थे।

प्रिती के मन में कराटे सिखने का मन हुआ और वो उनसे कराटे सिखना सुरू की उसी समय प्रिती की मुलाकात बजरंग द्विवेदी से होती है और उनसे मुलाकात के बाद उसने कराटे मे मेहनत करना शुरू किया और एक अच्छी कराटे की खिलाड़ी के रूप मे अपनी पहचान बनाई और एक दिन जिलास्तर, राज्य स्तर एव राष्ट्रीय स्तर पर उसे प्रतियोगीता मे भाग लेने का अवसर मिला और उसने मन मे ठान लिया की एक दिन हमे अपने माता-पिता और प्रयागराज का नाम रोशन करना है और वो कडी लगन मेहनत से उसने अपना मुकाम बनाना शुरू किया ये सभी का श्रेय वो अपने बजरग सर का मानती है

कराटे के साथ साथ पढाई भी बडे मन से करती वही फिर उसने माधव ग्यान केन्द्र ईन्टर कालेज से ईन्टर किया जिसके प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार त्रिपाठी थे उन्होंने प्रिती के कराटे के प्रति रुझान देखकर बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया और विद्यालय की तरफ से उसे स्कूल गेम्स फ्रेडरेशन आफ ईडिया ( self ) कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला जिसमें प्रिती जिला और राज्य स्तरिय प्रतियोगीता मे प्रथम स्थान पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया

फिर गुरू बजरंग जी के नेतृत्व मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा ( मिशन साहसी )मे कयी हजार लड़कियों को सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण देने का उसे अवसर मिला और उसने कहा कराटे सुरक्षा के लिये एक प्रकार की कला है जो की लडकियों को अपनी अपने परिवार की एव अपने देश की रक्षा के लिये सिखना चाहिए कराटे सिखने से आत्म रक्षा के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है

और वो सभी के माता-पिता एवं अभिभावक से यही कहा आग्रह किया की अपनी बेटियों को पढाई के साथ साथ कराटे एव सेल्फ डिफेन्स की भी जानकारी अवश्य दे ताकि वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके और प्रिती पर कराटे का ऐसा जूनून सवार हुआ और एक दिन ( नेशनल गोल्ड मैडलिसट ) कराटे का लेकर अपने प्रयागराज के

नाम रोशन कर रही है अब तक उसने 2 गोल्ड 3 सिलवर नेशनल फिर 3 गोल्ड 2 सिल्वर 1 रजत स्टेट मे और 5 गोल्ड 3 सिल्वर और 2 रजत डिस्ट्रिक्ट मे प्राप्त कर चूकी है (aldsk u,p chif ) से वो अब निरन्तर आगे बढ रही और पूरे शहर की लडकियों को कराटे सिखने और अपनी रक्षा के लिए प्रोत्साहित कर रही है

Related Articles

Back to top button