Latest

मोदी सरकार तेल से योगी सरकार मोटर व्हीकल एक्ट से खजाना भरने में लगें हैं- विनय

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय कुशवाहा ने मोदी सरकार द्वारा रोज पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि व योगी सरकार द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट पर कड़ाई से पालन करने के आदेश कि निन्दा करते हुए कहा कि इस कोरोना काल में जहाँ जनता के रोजगार धन्धे पर सीधा असर पड़ा है

दो महीने के लाकडाउन मे लोगों के जेब खाली हो गए हो बाजार सूना हैं खरीदार गायब हैं व्यापारी परेशान हैं वहीं अब ये भाजपा सरकारों द्वारा जार्जिया टैक्स से लोगों की कमर तोड़ दी है।उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम मे कोई बढोत्तरी नहीं हो रही हैं बल्कि दाम भी प्रति बैरल कम हुआ है तो ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि समझ से पड़े हैं।

कोरोना महामारी ने गरीबों मध्य वर्ग के रोजगार धन्धे ,आय के सोत्र खत्म करके शारिरीक व मानसिक तनाव दिया है जिससे लोग डिप्रेशन में आत्माहत्या कर रहे हैं ऐसे में सरकार को सहानुभूति के साथ अपने नागरिकों का हौसला अफजाई करना चाहिए पर यहाँ तो केंद्र-प्रदेश सरकार लोगों के जेब काटने में ही लगीं हैं।

पूर्व प्रवक्ता ने कहा कि योगी सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट का कढाई से पालन का नतीजा हुआ कि लोग जरूरी समान लेने के लिए घर से बाहर निकले नहीं कि उनका चालान कटा जिससें महंगाई में और आटा गिला होने जैसा है।
उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि कोई हेलमेट नहीं लगाया है तो वहीं पर तुरंत उसको हेलमेट मुहैया कराया जाय उसी के पैसे से तो लोगों के हेलमेट हो जायेगा तो पहनेंगे ही पर बिना हेलमेट के जनता के जान की परवाह से ज्यादा उससें होने वाले करोड़ों की कमाई पर ज्यादा ध्यान हैं।

जो मास्क ना लगायें हो उसकों समझाये तथा मास्क उपलब्ध कराये।तो जनता कुछ राहत महसूस करेंगी पर यहाँ तो हर बात पर चालन, टैक्स, सरकारी वसूली धरल्ले से चालू हैं जनता हर तरफ से पीसती जा रही हैं।मोदी-योगी सरकार में इंस्पेक्टर राज पूरी तरह लागू हैं।

Related Articles

Back to top button