तीन दिनी अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का समापन
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सीएमपी डिग्री कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग की ओर से इनसाइट्स इंटू फंडामेंटल आफ केमिस्ट्री विषय पर चल रहे तीन दिनी राष्ट्रीय बेबिनार में डॉ. विशाल श्रीवास्तव एवं डॉ. अर्जिता श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों का स्वागत किया।
प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने लोगों से इस महामारी के दौर में खुद को एवं परिजनों को सुरक्षित रखने की अपील भी की। बीएचयू के प्रो. केके उपाध्याय ने बोरेन्स क्लस्टर्स की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इनका उपयोग ड्रग डिलेवरी, फ्यूल सेल, स्ट्रक्चर एवं बांडिंग आदि क्षेत्रों में हो रहा है। डॉ. प्रतिमा एवं डॉ. नीतू मिश्रा ने भी व्याख्यान दिया।
बेबिनार में देश विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं कालेजों से लगभग पांच सौ प्रोफेसरों एवं शोध छात्रों नें भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संतोष श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुनंदा दास, डॉ. अनिल कुमार शुक्ल, डॉ. अर्चना पांडेय, डॉ. रोली श्रीवास्तव, डॉ. मृदुला त्रिपाठी, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. बबिता अग्रवाल, डॉ. दीपा श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. प्रवीन त्रिपाठी, डॉ. डीके साहू, डॉ.मोनिका सिंह, डॉ. दीपांजली पांडेय, डॉ. अशोक रंजन, डॉ. रंजीत कुमार, डॉ. हिमानी श्रीवास्तव आदि ने भाग लिया।




