स्नातक एम एल सी चुनाव में सपा की जीत पर मिठाई बाँटकर मनाया जश्न!

राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी मतदाताओं,पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति प्रकट किया आभार
मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। स्नातक एम एल सी चुनाव में सपा उम्मीदवार डॉ मान सिंह यादव के जीत की खबर पर सपाई झूम उठे। मेजा क्षेत्र के भड़ेवरा मे सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत की बधाई दी और जश्न मनाया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं की मेहनत की प्रशंसा करते हुए, कहा कि उनकी मेहनत और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति जनमानस के रूझान के बल पर यह जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि स्नातक चुनाव मे जनपद प्रयागराज में पूरी प्रदेश सरकार और भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व डेरा डाले हुए था। भाजपा ने प्रशासन पर जीत के लिए दबाव बनाया लेकिन सपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और मतदाताओं की मुस्तैदी के कारण यह जीत संभव हुई है। उपस्थित नेताओं ने निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं एव॔ राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सपा के प्रेम चन्द्र यादव, रामजी यादव, हिमांशु कुमार सिंह, अरूण शर्मा, भोला पाल, अरविंद यादव, कन्हैयालाल यादव, सुनील यादव, पारस निषाद, श्याम विहारी यादव, शनि शर्मा, कृष्णा शर्मा, विमल भारती आदि मौजूद रहे।


