Latest

प्रयागराज: जीआरपी के 10 जवान समेत 16 कोरोना संक्रमित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जिले में कोरोना वायरस पाजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। एक दिन में सोमवार को एक साथ 16 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें 10 जीआरपी के जवान व 06 अन्य लोग शामिल हैं। पिछले दिनों जीआरपी के तीन जवान कोरोना संक्रमित मिले थे। समझा जा रहा है कि इनके सम्पर्क में आने से इन 10 जवानों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैला है। इन 10 जीआरपी जवानों में से एक एसएसआई, एक एसआई, एक हेड कांस्टेबल और सात कांस्टेबल शामिल हैं।
सोमवार को 16 सामने आए नये मामलों में एक कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर का गार्ड व एक 85 साल की एक वृद्धा भी शामिल हैं। यह वृद्धा सिविल लाइंस के विनायक ली ग्रैंड अपार्टमेंट की रहने वाली हैं। इनके बेटे व बहू भी चार दिन पहले ही पॉजिटिव मिले थे। रिपोर्ट आने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू करा दिया गया है। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि पिछले दिनों जंक्शन पर तैनात तीन जीआरपी के सिपाहियों के संक्रमित होने पर सीओ, इंस्पेक्टर समेत कुल 79 ने अपनी कोरोना जांच कराई थी।

Related Articles

Back to top button