Latest

400 संदिग्धों की सैंपलिंग, 205 की रिपोर्ट निगेटिव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मेडिकल कॉलेज के लैब में हुई जांच में 205 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जबकि अलग अलग स्थानों से सोमवार को कुल 400 संदिग्धों की सैंपलिंग कराई गई है। इसी तरह लेवल थ्री एसआरएन कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना के दो मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हो गए।

दोबारा रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ. जीएस वाजपेई ने बताया कि जिले के दो कोरोना पॉजिटिव गंभीर स्थिति में लखनऊ के एसजीपीजीआई व राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। इसमें सोरांव के एक डाक्टर भी शामिल हैं जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।


उधर, लेवल वन कोटवा बनी कोविड अस्पताल में तैनात चैथी चिकित्सकीय टीम की सोमवार को विदाई हुई। इसमें छह डॉक्टर समेत कुल 25 लोग शामिल थे। कोटवा सीएचसी के नोडल डॉ. वीके मिश्रा ने पूरी टीम के प्रति आभार जताया।

कोटवा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अमृतलाल ने कहा कि कोरोना की इस महामारी में आपने अपने दायित्वों का जिस तरह से निर्वहन किया है वह अधिक सराहनीय है। मंगलवार से अब पांचवीं टीम कोरोना मरीजों के इलाज में लगेगी। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी जियालाल यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button